7 मई को निकलेगी बिहार कि सबसे लंबी शोभायात्रा ।
7 मई अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु के छठे अवतार बाबा परशुराम जयन्ती के दिन हर साल की भांति इस साल भी बाबा परशुराम समरसता धर्मयात्रा का आयोजन किया जाना है। यह यात्रा जयमंगला गढ़ बेगूसराय से आरंभ होकर बाबा परशुराम मन्दिर मोकामा तक जाती है।
जिसके सापेक्ष में शहर के टाऊनशिप स्थित बीरो धाम के प्रांगण में जयमंगला वाहिनी के तत्वावधान में द्वितीय बैठक रखी गई,जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम के संयोजक गोपाल झा ने की ।
प्रथम बैठक पटना के गाँधी मैदान में आनंद मिश्रा पराशर के नेतृत्व में रखी गई थी ।
बैठक में अविनिश सिंह ने कहा कि आगामी इस साल बाबा परशुराम मेले को बिहार सरकार के द्वारा राजकीय मेला घोषित किया जा चुका है इसलिए इस साल कि यात्रा को और भी भव्य रूप देना है जिसमें आप सभी मित्रों का सहयोग अपेक्षित है।
वहीं आनंद मिश्रा पराशर ने कहा कि बेगूसराय,लखीसराय तथा पटना जिले कि अहम भागीदारी से निकलने वाली इस शोभायात्रा के कड़ी में खगड़िया जिला भी शामिल होगा ।
बैठक में गोपाल झा ने कहा कि परशुराम समरसता धर्म यात्रा में आचार संहिता और रणनीति को देखते हुए इस कार्यक्रम में दायित्व सौंपा गया है, जो निम्न हैं।
1)कार्यक्रम अध्यक्ष:-गोपाल झा
सहयोगी:-अवनीश सिंह
2) मीडिया प्रभारी:-आनंद मिश्रा पराशर
3)कोषाध्यक्ष:-अभिषेक कुंवर
4)सोशल मीडिया:-आदर्श कुमार
सहयोगी:-सुमन्त
5)सम्पर्क प्रमुख:- सुभम सिंह
सहयोगी:-सुशांत
बैठक में जयमंगला वाहिनी परिवार से अविनाश, सोनू अंकुर ,राजीव कुमार ,मनोज, कुंदन, मंजय समेत बब्बन पासवान उपस्थित थे ।
7 मई को निकलेगी बिहार कि सबसे लंबी शोभायात्रा ।
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
April 15, 2019
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
April 15, 2019
Rating:


No comments: