Shopping Board

बेगूसराय मिथिला कि राजधानी बने : आनंद मिश्रा पराशर

बेगूसराय मिथिला कि राजधानी बने : आनंद मिश्रा पराशर

बेगूसराय मिथिला कि राजधानी बने : आनंद मिश्रा पराशर

बेगूसराय जिसका गौरवमयी इतिहास आदि काल से रहा है, जिसका मुख्य केंद्र सिमरिया है, जहाँ अमृत मंथन हुआ था,राष्ट्रकवि दिनकर की भूमि समूचे मिथिलांचल के लिए गौरवशाली है, समूचे मिथिला का सिरमौर कहा जाने वाला शहर मिथिलांचल कि राजधानी बनेगी,ऐसा राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर ने सिद्द पीठ दुर्गा मंदिर, बीहट के प्रांगण मिथिला विकास हेतु मिथिला पार्टी के संयोजक रत्नेश्वर झा के समक्ष रखी ।
रत्नेश्वर झा का आगमन राँची से सिलीगुड़ी प्रवास के दौरान बेगूसराय में हुआ ।
उन्होंने कहा कि मिथिला मधुबनी या दरभंगा में ही नहीं अपितु, उसकी आत्मा बेगूसराय में बसती है ।
आधुनिक जीवन में मिथिला विकास हेतु जिस तरह जिले के फ़िल्म निर्माता बिष्णु कांत पाठक,रजनीकांत पाठक व अभिनेता अमिय कश्यप,संतोष कुमार, भूमिपाल राय के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर राय जी के द्वारा सेंसर बोर्ड में दी गई फ़िल्म "लव यू दुल्हिन" मैथिल फ़िल्म आधुनिकरण का प्रमाण है,उसी प्रकार मिथिला को आधुनिकता की सीढ़ी पर नित प्रतिदिन अग्रसर होना होगा ।
वहीं राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज सिंह उर्फ फलाहारी बाबा ने उनका स्वागत प्रसाद स्वरूप माता की चुंदरी दे कर किया ।
मौके पर वाहिनी के दर्जनों सदस्य मौजूद थे ।
बेगूसराय मिथिला कि राजधानी बने : आनंद मिश्रा पराशर बेगूसराय मिथिला कि राजधानी बने : आनंद मिश्रा पराशर Reviewed by NIRMAL KUMAR on October 28, 2018 Rating: 5

No comments:

Disqus Shortname

sigma2
Powered by Blogger.