मोकामा इलाके में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
![]() |
| मोकामा इलाके में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी |
संवाददाता : मुरारी कुमार / मोकामा इलाके में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मोकामा के हाथीदह और पंडारक थानों की पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान 10,000 से अधिक बोतलें बरामद की गई हैं. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
दूसरे जिलों में भेजी जाती थी शराब
बाढ़ की सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सूचना मिली थी कि पंडारक एवं हाथीदह थाना क्षेत्रों से अवैध शराब की खेप गुजरने वाली है. पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. फौरन वाहन जांच शुरू कर दी गई और दोनों थानों को सफलता हाथ लगी. पंडारक थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा द्वारा कोंदी पुल के पास शराब जब्त किया गया. पंडारक थाना द्वारा 750 एमएल की 300 बोतलें और 180 एमएल की 5860 बोतलें बरामद की गई.
हाथीदह थाना को भी मिली सफलता
एएसपी के निर्देश पर हाथीदह थाना भी फ़ौरन एक्शन में आ गया. हाथीदह थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार खुद एनएच 31 हनुमान चौक पर वाहन चेकिंग करने लगे. इसी दौरान एक पिकअप वैन पुलिस को देखकर लापरवाही से भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उस वैन को रुकवाया. हाथीदह थाना द्वारा रॉयल स्टैग की 750 एमएल वाली 396 बोतलें बरामद की गई जबकि 180 एमएल की 4320 बोतलें बरामद की गई.
चालक गिरफ्तार धंधेबाजों की तलाश
सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि अवैध शराब ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार चालकों में बेगूसराय के मुफस्सिल थाना के खमहार गांव निवासी निवासी गिरधर सिंह और बरौनी के पिपरा देवास निवासी विभाकर राय शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों ने कई अन्य धंधेबाजों के नाम भी पुलिस को बताए हैं.
हाथीदह/मोकामा : मोकामा इलाके में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
October 29, 2018
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
October 29, 2018
Rating:

No comments: