सनातन मिश्रा बने भाजपा वाणिज्य मंच के जिलाध्यक्ष
गौरा ग्राम निवासी सनातन मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार कि अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय पटना में भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य मंच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया,जिससे पूरे जिले वासियों में खुशी माहौल है ।
जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि भाजपा युवाओं को सदैव समर्थन करती है, श्री मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा को गति मिलेगी ।
सनातन मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय से लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन तक हर्ष जताई ।
वहीं क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक कुंदन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सुधीर कुमार मुन्ना,युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश,जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार पाठक,राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर,बजरंग दल के विभाग संयोजक शुभम भारद्वाज, फ़िल्म निर्माता रजनीकांत पाठक,जयमंगला वाहिनी से अविनिश भारद्वाज,कृष्ण नन्दन सिंह,पूर्व विधायक ललन कुंवर,सुरेन्द्र मेहता,राम प्रकाश झा,सरोज राय, दीपक राय,पूर्व मुखिया मृत्युंजय गौतम समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
वहीं सनातन मिश्रा ने सभी शुभ चिंतकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पूर्ण कर्तव्य निष्ठता से अपने दायित्वों का पालन कर खड़ा उतरूंगा ।
सनातन मिश्रा बने भाजपा वाणिज्य मंच के जिलाध्यक्ष
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
November 09, 2018
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
November 09, 2018
Rating:



No comments: