दहिया घाट की गंदगी से स्थानीय लोगों में आक्रोश
रसलपुर पंचायत/छठ पूजा : भारत में छठ पूजा बिहार की विशेष पहचान रही है। इस बार भी छठ पूजा बहोत हीं हर्ष ओर उल्लास के मनाया जा रहा है। हर गाँव में मौजूद नदी के घाटों को बरे हीं प्यार से सजाया गया जिसमें सरकार और जनता का आपसी सहयोग देखा गया।
बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना के अंतर्गत रसलपुर पंचायत में भी छठ पूजा की तैयारी देखी गयी। जहाँ कुछ घाट को बहोत हीं खूबसूरती से सजाया गया वहीं कुछ घाट पे सफाई तक नही हुई। अगर बात करें दहिया गाँव की तो वहाँ के राज घाट की सफाई पे किसी का घ्यान नही गया। ना हीं घाट पे किसी तरह की रौशनी की व्यवस्था थी ना हीं नदी की सफाई अच्छी तरह से हुई थी। आखिरी में कुछ स्थानीय लोगों ने आपस मे मिल कर नदी की सफाई ओर आसपास की सफाई की जिम्मेदारी उठाई । आज सुबह में रसलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश कुमार राय और वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य शम्भू सिंह एवं कुछ अन्य स्थानीय लोगों ने सफाई की शुरुआत की। बाद में शम्भु सिंह( वार्ड सदस्य 8) ने खुद कुछ स्थानीय लोगों की मदद से नाउ पे बैठ के नदी को साफ किया। लेकिन किसी भी आर्थिक सहायता के आभाव में नदी से निकली गंदगी वहीं पास में हीं परा रहा। नदी का घाट वार्ड संख्या 9 में पड़ता है लेकिन वहां के वार्ड सदस्य रणधीर राय की उपस्थिति दिन में एक बार भी नही देखी गयी।
नदी के घाट पे संध्या के पहली पूजा के बाद मुखिया सीता राम महतो के द्वारा 2 लाइट दिया गया जिसमें एक घाट पे लगाया गया और दूसरा घाट पे आने वाले रास्ते पे लगाया गया।
सूत्रों के हवाले से स्थानीय लोगों में आक्रोस देखा गया किसी भी सरकारी सहयोग ना मिलने के वजह से। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जो साफ सफाई ओर रौशनी की व्यवस्था पहले हीं हो जानी चाइये वो क्यों नही हुआ।
जहां मुखिया सीता राम महतो के हिसाब से हर नदी के घाट के साफ सफाई के लिए वहां के वार्ड सदस्य को 1000 या 2000 की सहायता राशि प्रदान करेंगे वहीं वार्ड सदस्य का कहना है कि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता राशी सफाई के नाम पे नहीं मिली।
क्या सच है क्या झूठ ये तो शायद आप सब को पता है लेकिन इन सब मे सबसे ज्यादा तकलीफ आम जनता को हीं है।
रसलपुर पंचायत : दहिया घाट की गंदगी से स्थानीय लोगों में आक्रोश
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
November 14, 2018
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
November 14, 2018
Rating:


No comments: