छठ व्रतियों के बीच हुई साड़ी वितरण
सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट में हिन्दूओं के महापर्व छठ पर्व के उपलक्ष्य में गरीब जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता सह मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में पाँच सौ एक छठ व्रती महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया ।
पंकज सिंह ने कहा कि साड़ी वितरण का उद्देश्य सनातनी पर्व जो हमेशा से समाज के द्वारा समाज के सहयोग से मनाया जा रहा था , जिससे समाज में एकता , प्यार ,समरसता बना रहता था उसे बरकरार रखें ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर ने सभी माताओं से अनुरोध किया व कहा कि इस छठ महापर्व में सभी छठी मईया से शीघ्र राम मंदिर बनने का वरदान मांगे व हिन्दू जो कि जातियों में बँट रहे हैं,वो एक हों तथा अखण्ड भारत हिन्दू राष्ट्र का निर्माण हो ।
मौके पर एच एफ सी थाना प्रभारी ज्योति कुमार,जयमंगला वाहिनी से अविनिश सिंह,कौशल सिंह उर्फ बुल्लू,प्रमोद सिंह, गणेश सिंह,अशोक सिंह,जनार्दन सिंह,तुलसी सिंह पहलवान,सुनील सिंह,राम सुंदर सिंह,नन्दन सिंह के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता थे ।
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी : छठ व्रतियों के बीच हुई साड़ी वितरण
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
November 12, 2018
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
November 12, 2018
Rating:



No comments: