दो सौ पन्द्रह लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र उपचार
![]() |
| राष्ट्रवादी युवा वाहिनी |
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी कि चौथी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दो सौ पन्द्रह जरूरतमंद नेत्र पीड़ित लोगों का समुचित उपचार सदभावना दुर्गा मंदिर पपरौर में प्रखंड संयोजक मंजय कुमार कि अध्यक्षता में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन कुमार व उनकी टीम ने किया,जिसमें नेत्र पीड़ित महिलाओं कि संख्या 98 व पुरुषों कि संख्या 117 थी ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर ने कहा कि मानव सेवा सर्वोपरी है , एक दूसरे का सहारा बनना हर मानव का कर्तव्य है और समाज को अपने कर्तव्यों से विमुख न होकर सहयोग कि भावना से सत्कर्म करते रहना चाहिए ।
![]() |
| राष्ट्रवादी युवा वाहिनी |
वहीं प्रदेश प्रवक्ता पंकज सिंह ने कहा कि समाज को एक दूसरे से जोड़ना ही वाहिनी का मुख्य उद्देश्य है ।
मौके पर समाजसेवी कौशल किशोर सिंह, बब्बन पासवान,जयमंगला वाहिनी से अविनिश सिंह,कुंदन सिंह,गोपाल कुमार, नीतीश कुमार, गौतम पाठक,रितेश सिंह शांडिल्य, सोनू कुमार के साथ वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
बेगुसराय / राष्ट्रवादी युवा वाहिनी : दो सौ पन्द्रह लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र उपचार
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
December 29, 2018
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
December 29, 2018
Rating:


No comments: