चश्मा बाँट कर अंधेरे को कहा "ना"
![]() |
| राष्ट्रवादी युवा वाहिनी |
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के पाटलिपुत्रा नेत्रालय में डॉक्टर सुमन कुमार से ईलाज के उपरांत राष्ट्रवादियों के द्वारा निःशुल्क दवा वितरण व जरूरतमंदों को चश्मा देकर उनके जीवन में रौशनी दी गई ।
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर ने कहा कि वाहिनी के द्वारा त्रि-दिवसीय निःशुल्क नेत्र का ईलाज किया जा रहा है जिसमें पपरौर चौक पर शिविर का आयोजन किया गया था, उसके उपरांत दवा व चश्मे का अमरौर स्थित क्लिनिक पर वितरण किया जा रहा है व पुनः कल नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन कुमार के द्वारा निःशुल्क नेत्र का ऑपरेशन करना तय है ,जिसके लिए कुल 30 नेत्र रोगियों का पंजीयन किया गया है।
वहीं बरौनी प्रखंड संयोजक मंजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रहित के लिए वाहिनी सदैव तत्पर है ।
मौके पर डॉक्टर सन्तोष कुमार, डॉक्टर पीके कश्यप, मुकेश सिंह,प्रदेश कार्य समिति बलराम मिश्रा,रितेश सिंह शांडिल्य, सुमन चौधरी,अनिरुद्ध कुमार, रिंकू कुमारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता थे ।
बेगुसराय / राष्ट्रवादी युवा वाहिनी : चश्मा बाँट कर अंधेरे को कहा ना
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
December 30, 2018
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
December 30, 2018
Rating:

No comments: