शहीदों के सम्मान में....राष्ट्रवादी युवा मैदान में ।
![]() |
| राष्ट्रवादी युवा वाहिनी |
कश्मीर से आतंकवादियों कि संरक्षक बन चुकी-धारा 370 और 35A के समापन हेतु माननीय जिलाधिकारी बेगूसराय राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा व बेगूसराय के समस्त राष्ट्रवादियों के मुहिम में शामिल होकर समाहरणालय के दक्षिणी द्वार पर एक दिवसीय आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाया । बताते चलें कि ये धरना बेगूसराय के उन राष्ट्रवादी विचार वाले लोगों का था जो कि राजनीति से ऊपर उठकर समाज कि बुराइयों को सामने लाते हैं,इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन भी करते हैं ।
![]() |
| राष्ट्रवादी युवा वाहिनी |
ज्ञापन सौंपने के उपरांत राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के बिहार प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर ने कहा कि
यह अत्यंत ही दुःख कि बात है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत जहाँ शेष राष्ट्र के नागरिकों को एक समान अधिकार प्राप्त हुए हैं वहीं जम्मू-कश्मीर धारा 370 और 35A लगाकर विशेषाधिकार प्राप्त किए गए, जो कालांतर में राष्ट्रद्रोहियों, आतंकवादियों,पाकिस्तानियों की संरक्षक और भारतीय बलों,जनता-जनार्दन तथा राष्ट्रवादियों एवं संविधान में प्रदत्त "समानता" के मूल और अधिकारों के संरक्षण की विनाशक प्रमाणित हुई ।
इस परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी परिवार समस्त सक्षम माननीयों से विनम्र निवेदन करता है कि कृपया राष्ट्रहित में जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35A को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अविलंब समाप्त करने की कृपा करें,जिससे विभेदकारी राष्ट्रविरोधी षड्यन्त्रों का समापन तथा राष्ट्रवादिता तथा संविधान का संरक्षण हो सके ।अन्यथा हम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक-पद्धति से आंदोलन चलाने हेतु बाध्य होंगे, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आप माननीयों का होगा ।
वहीं प्रदेश महासचिव प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि लगातार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, सरकार कि चुप्पी उसकी कमजोरी को दर्शा रही है, सरकार को पाकिस्तान के साथ साथ अपने देश के टुकड़ों पर पल रहे पाकिस्तान के चमचों पर भी कड़ी कारवाई की जाय ।
वहीं जिलामंत्री रौनक कुमार ने बताया कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनने से पूर्व कई बार धारा 370 हटाने कि मांग कर रहे थे, किन्तु आज जब करने कि बारी आई तो चुप बैठे हैं, जो कि निंदनीय है ।
![]() |
| राष्ट्रवादी युवा वाहिनी |
अविनिश सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी गतिविधियों पर ठोस कदम उठाये सरकार ताकि दोबारा इस तरफ कि घटना देश में न हो ।
वहीं अमर गौतम सिंह ने सारे राष्ट्रवादियों को एक जुट होने का आवाहन किया ।
मौके पर जिला पालक अधिकारी सुधांशु कुमार,अंचल सिंह,धीरज कुमार, सुमन्त कुमार, दुर्गेश कुमार, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार, कुंदन कुमार के साथ साथ वाहिनी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
शहीदों के सम्मान में....राष्ट्रवादी युवा मैदान में ।
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
February 21, 2019
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
February 21, 2019
Rating:



No comments: