आनंद मिश्रा पराशर बने राष्ट्रीय प्रवक्ता
बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा 1 पंचायत के रहने वाले आनंद मिश्रा पराशर एक हिंदूवादी युवा नेता हैं ।
उन्होंने अपने राष्ट्रनीति जीवन कि शुरुआत 15 सितम्बर 2017 को राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के उत्तर बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में किया था तथा 1 जुलाई 2018 को सम्पूर्ण बिहार प्रदेश कि जिम्मेदारी संभाली । 8 महीने के इस कार्यकाल में उन्होंने अब तक 25 जिले में अपने संगठन को बढ़ाया..!
बिहार कि सबसे लम्बी शोभायात्रा,जो कि बाबा परशुराम जन्मोत्सव पर माँ जयमंगला गढ़,मंझौल से निकाली जाती है जिसे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के द्वारा राजकीय मेला का सम्मान प्राप्त हुआ..उसमें इनके संगठन कि अहम भागीदारी रही..!
इतना ही नहीं बेगूसराय कि सबसे लंबी शोभायात्रा "श्री राम रथ शोभायात्रा" जो कि इन्हीं के नेतृत्व में मुरलिटोल प्लाजा से सिद्द पीठ बड़ी दुर्गा मंदिर, बीहट तक जाती है, जो अति भव्य होती है।
22 हजार 32 कुंवारी कन्याओं के साथ बड़हिया से अशोकधाम तक कि पैदल यात्रा निकाल कर इन्होंने सबके दिलों में जगह बना ली।
इनके नेतृत्व में चल रहे "बख्तियारपुर" जंक्शन के नाम बदलने कि मांग जोरों पर है ।
जिसमें इन्होंने कहा है कि नालन्दा विश्वविद्यालय को जलाने वाले बख्तियार खिलजी के नाम से पड़ा इस जंक्शन का नाम बदलकर नालन्दा विश्वविद्यालय के निर्माणकर्ता कुमार गुप्त के नाम से "कुमार गुप्त नगर" हो,इसके लिए प्रयास जारी है ।
आनंद मिश्रा पराशर को राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद विनोद ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व दिया, जिसपर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है !
मोदी वन्स मोर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनातन मिश्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वदेश सिंह,वेब मीडिया के राष्ट्रीय संरक्षक सह फ़िल्म निर्माता समाजसेवी रजनीकांत पाठक,एकता शक्ति फॉउंडेशन के अध्यक्ष सह फ़िल्म निर्माता विष्णु पाठक,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन,बिहार सिने आर्टिस्ट एशोसिएशन के संस्थापक सह अध्यक्ष बॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप,भाजपा प्रदेश संयोजक क्रीड़ा प्रकोष्ठ कुंदन सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता सुधीर कुमार मुन्ना,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा जिला मंत्री रौनक कुमार, कुंदन भारती, बजरंग दल उत्तर बिहार प्रान्त सह संयोजक शुभम भारद्वाज, अखिल हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष अमर गौतम सिंह,तेघड़ा भाजपा नगर इकाई से सरोज राय, कृष्ण नन्दन सिंह,दीपक राय, राम प्रकाश झा,जयमंगला वाहिनी से अविनिश भारद्वाज, गोपाल कुमार, सुमन्त कुमार, सुशांत कुमार, निवेदन सिंह,कुंदन कुमार, मंजय कुमार, बब्बन पासवान के साथ साथ कांग्रेसी युवा नेता अभिषेक झा व अविनाश झा आदि ने बधाई दी ।
सभी शुभेच्छुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री पराशर ने कहा कि राष्ट्र कि सुरक्षा व सर्वांगीण विकास के लिए नरेंद्र मोदी को ही प्रधान सेवक बनाने के लिए हम सब कटिबद्ध हैं, नरेंद्र मोदी ही देश कि सर्वांगीण विकास कर सकते हैं ।
आनंद मिश्रा पराशर बने राष्ट्रीय प्रवक्ता
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
March 26, 2019
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
March 26, 2019
Rating:

No comments: