Shopping Board

Begusarai / Ashokdham : बाइस हजार बत्तीस कुमारी कन्याओं के साथ निकली कलश शोभायात्रा

बाइस हजार बत्तीस कुमारी कन्याओं के साथ निकली कलश शोभायात्रा


राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के आवाहन पर हिन्दू जागरण मंच समेत अन्य हिंदूवादी संगठनों के सहयोग से बड़हिया माँ महारानी स्थान से अशोकधाम तक अति विराट शिव शक्ति कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें 22 हजार 32 कुमारी कन्याओं ने भाग लेकर पंक्तिवत महादेव का जलाभिषेक किया। जिसका नेतृत्व सिद्द पीठ बड़ी माँ दुर्गा मंदिर के पुजारी सह युवा वाहिनी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज सिंह ने की । यात्रा में पहुँचे वाहिनी के प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर ने कहा कि कलश शोभायात्रा द्वारा कन्याओं के सम्मान के साथ ही समाज के हर सम्प्रदाय के लोगों में समरसता की भावना को जागृत करना है।


शिव परिवार कि ओर से रामानन्द दास जी महाराज, राम लखन सिंह महंथ बीहट,डॉ° श्याम सुंदर सिंह, राम विलास सिंह, गणेश बाबू समेत सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों व समस्त श्रद्धालुओं को कार्यक्रम सफल हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया ।
मौके पर विभाग संयोजक अवनीश सिंह,अविनाश सिंह,गौतम पाठक,कुंदन कुमार, मंजय कुमार आदि सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Begusarai / Ashokdham : बाइस हजार बत्तीस कुमारी कन्याओं के साथ निकली कलश शोभायात्रा Begusarai / Ashokdham : बाइस हजार बत्तीस कुमारी कन्याओं के साथ निकली कलश शोभायात्रा Reviewed by NIRMAL KUMAR on July 30, 2018 Rating: 5

No comments:

Disqus Shortname

sigma2
Powered by Blogger.