Shopping Board

उत्तर प्रदेश : पहले युवती को जिंदा जलाया फिर कर ली खुदकुशी

पहले युवती को जिंदा जलाया फिर कर ली खुदकुशी 

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक तरफा प्यार में एक युवक ने किशोरी को जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जिसके बाद युवक ने भी खुदकुशी कर ली। ये मामला भदोही जिले की सदर कोतवाली के आलमबाग नई बस्ती इलाके का है। यहां युवक ने घर में घुस कर कुरान पढ़ रही किशोरी पर केरोसिन डाल उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। वाराणसी में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। जैसे ही ये खबर युवक को लगी उसने भी ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।

भदोही कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी ने किशोरी के परिजनों के हवाले से बताया कि करीब पंद्रह वर्षीय किशोरी घर में रात में कुरान पढ़ रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का युवक जाहिद अंसारी घर में घुसा और किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा भागा।

जलती हुई हालत में भाग रहे आरोपी जाहिद को पकड़ने के लिए किशोरी उसके पीछे भागी। तब जाकर परिवार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद परिजन आग बुझाने के बाद किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश : पहले युवती को जिंदा जलाया फिर कर ली खुदकुशी उत्तर प्रदेश : पहले युवती को जिंदा जलाया फिर कर ली खुदकुशी Reviewed by NIRMAL KUMAR on July 31, 2018 Rating: 5

No comments:

Disqus Shortname

sigma2
Powered by Blogger.