Shopping Board

बेगुसराय / तेघरा : राष्ट्रवादी युवा वाहिनी कि हुई बैठक,राजा बने प्रखंड संयोजक


राष्ट्रवादी युवा वाहिनी कि हुई बैठक,राजा बने प्रखंड संयोजक

तेघड़ा राष्ट्रवादी युवा वाहिनी कि बैठक तेघड़ा स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई,जिसकी अध्यक्षता अनुराग झा ने की । बैठक में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर ने चिंता जताते हुए कहा कि एक समुदाय विशेष के द्वारा बढ़ रहे जनसंख्या के अनुपात से पर्यावरण दूषित होने के कगार पर है,बेरोजगारी के साथ-साथ वृक्ष कि हो रही अन्धाधुन्ध कटाई से चिंता जनक स्थिति पैदा हो गई, यही कारण है कि बारिश के अल्पवृष्टि व अतिवृष्टि होने की संभावनाएं बनी रहती है, जिसका जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ सरकार है ।
बैठक में सर्वसम्मति से अयोध्या ग्राम के राजा को तेघड़ा प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया, वहीं देवकुली के अरविंद कुमार ओझा को बक्सर जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया !

मौके पर युवा वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता पंकज सिंह, रौशन कुमार, सौरभ झा के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
बेगुसराय / तेघरा : राष्ट्रवादी युवा वाहिनी कि हुई बैठक,राजा बने प्रखंड संयोजक बेगुसराय / तेघरा : राष्ट्रवादी युवा वाहिनी कि हुई बैठक,राजा बने प्रखंड संयोजक Reviewed by NIRMAL KUMAR on July 30, 2018 Rating: 5

No comments:

Disqus Shortname

sigma2
Powered by Blogger.