ग्रामीण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,मिस पॉपुलर आश्रीया हुई सम्मानित
तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के पिढौली स्थित शहीद सुमंत स्मारक पर ज़िले के बुद्धिजीवी,समाजसेवी व संस्कृतिकर्मी जुटे।शहीद सुमंत एवम शहीद सुनील के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए ग्रामीण क्षेत्र बरौनी,बेगूसराय कि बेटी आश्रीया जो कि डेलिवुड मिस्टर एन्ड मिस इंडिया कांटेस्ट में बिहार कि मिस इंडिया सह राष्ट्रीय स्तर से मिस पॉपुलर का खिताब जीता,उन्हें बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सह चर्चित बॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप ने ग्राम गौरव से नवाजा और कहा कि अब बेगूसराय कि भी बेटी मिस पॉपुलर बन सकती है, जिसका उदहारण कोई और नहीं आश्रीया है ।वहीं राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक आनंद मिश्रा पराशर ने कहा कि आश्रीया के सम्मान से समाज कि बेटियों में जागरूकता आयेगी ।कार्यक्रम का संयोजन सत्यजीत सोनू ने एवम संचालन राकेश कुमार महंथ ने किया।
मौके पर भाजपा पूर्व विधायक ललन कुँवर,जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकान्त झा,युवा वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप भारद्वाज ,प्रदेश प्रवक्ता पंकज सिंह,डॉ शेखर कुमार,मुकेश बर्णवाल, राहुल कुमार, आदि थे।
मौके पर भाजपा पूर्व विधायक ललन कुँवर,जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकान्त झा,युवा वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रदीप भारद्वाज ,प्रदेश प्रवक्ता पंकज सिंह,डॉ शेखर कुमार,मुकेश बर्णवाल, राहुल कुमार, आदि थे।
बेगूसराय / तेघड़ा :ग्रामीण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,मिस पॉपुलर आश्रीया हुई सम्मानित
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
July 30, 2018
Rating:
Reviewed by NIRMAL KUMAR
on
July 30, 2018
Rating:


No comments: